खबर की तहतक ✍️ | अम्बेडकरनगर नगर पालिका कर्मचारियों की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना आज दोपहर लगभग 4:00 बजे नगर पालिका भवन के सामने की है, जब पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर नाली में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक जब वाहन को घुमा रहा था तभी अचानक टैंकर का गुल्ला (कपलिंग) छटक गया, जिससे टैंकर असंतुलित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि उस समय तेज आंधी-पानी के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय आमजन मौजूद होते, तो जान-माल की गंभीर क्षति से इंकार नहीं किया जा सकता था। आंधी-पानी थमने के बाद नगर पालिका की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पलटे टैंकर को उठाकर रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि आखिर इतनी लापरवाही कैसे हो सकती है। लोगों का आरोप है कि यदि टैंकर की फिटिंग और सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना एक चेतावनी है कि छोटी लापरवाही भी कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। समय रहते यदि जिम्मेदार विभाग सतर्क नहीं हुआ, तो अगली बार परिणाम कहीं अधिक गंभीर हो सकते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था पर दिया जोर नागपुर में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों का सम्मान, अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी भी हुए गौरवान्वित