खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनपद में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीरता से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राज्य मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बैठक का उद्देश्य जनपद में सुशासन, विकास और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ₹10,000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हंसवर पुलिस की कार्रवाई नगर पालिका की लापरवाही फिर आई सामने , टला बड़ा हादसा, पानी का टैंकर पलटने से मचा हड़कंप