खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 29 अप्रैल 2026: जनपद में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना हंसवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 68/19, धारा 363/366 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त रोशन लाल पुत्र दुरबली निवासी शिवपाल थाना जैतपुर को पुलिस टीम ने 29 अप्रैल को लगभग 11:45 बजे सिंहपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपहरण से संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। आपराधिक इतिहास भी रहा है सक्रिय पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 174ए तथा 363/366/376 भादवि से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे: थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार कांस्टेबल रामकृपाल गौड़ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ऊपर डबल बेड, नीचे तहखाना: मेरठ के घर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था पर दिया जोर