खबर की तहतक ✍️ मेरठ मेरठ में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मकान के तहखाने में चल रही अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अल्लीपुर गांव स्थित एक मकान में गुप्त रूप से हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर टीमों ने संयुक्त छापेमारी की। जांच में सामने आया कि मकान के अंदर एक डबल बेड के नीचे तहखाना बनाया गया था, जहां अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। मौके से भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियारों के साथ निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में की गई। बरामद हथियारों और उपकरणों से एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कानूनी सूचना (Disclaimer): उपरोक्त समाचार पुलिस एवं प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। तहतक न्यूज़ इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामले में अंतिम सत्यापन संबंधित पुलिस/जांच एजेंसियों की आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही माना जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation तिलक समारोह में जा रहे परिवार पर हमला: बोलेरो रोककर रॉड-हॉकी से पीटा, फायरिंग कर आरोपी फरार ₹10,000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हंसवर पुलिस की कार्रवाई