खबर की तहतक ✍️ आजमगढ़ आजमगढ़ जनपद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार पर बीच रास्ते में जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा इलाके का है। पीड़ित संजय कुमार सिंह, निवासी लहुआ खुर्द (देवगांव कोतवाली क्षेत्र), ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मुबारकपुर के डिलिया गांव में तिलक समारोह में शामिल होने बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही सचिन, मंगेश, धनंजय, रूपक समेत पांच अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने लोहे की रॉड और हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान फायरिंग भी की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हमले में प्रखर सिंह को सीने और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अभिषेक सिंह के हाथ में भी चोट लगी है। पीड़ित पक्ष ने बोलेरो क्षतिग्रस्त करने और अंगूठी, चेन व लगभग 10 हजार रुपये नकद लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कानूनी सूचना (Disclaimer): उपरोक्त समाचार पुलिस में दी गई तहरीर, स्थानीय सूत्रों एवं प्राप्त प्राथमिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। तहतक न्यूज़ इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामले में अंतिम सत्यापन एवं तथ्य जांच संबंधित जांच एजेंसियों/पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही माना जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बड़ी राहत: प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड जैसा, 30 दिन तक बिना रिचार्ज नहीं कटेगी बिजली ऊपर डबल बेड, नीचे तहखाना: मेरठ के घर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार