खबर की तहतक ✍️ जनपद – अम्बेडकरनगर दिनांक – 24 अप्रैल 2026 जनपद अम्बेडकरनगर के थाना मालीपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थाना मालीपुर पुलिस टीम ने दिनांक 24.04.2026 को मु0अ0सं0 70/26, धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त ललसू उर्फ कमलेश राजभर (उम्र 28 वर्ष), पुत्र रामतीरथ राजभर, निवासी ग्राम गनेपुर पटौहा थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर है। उसे मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 70/26, धारा 105 बीएनएस, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष: स्वतंत्र कुमार मौर्य उपनिरीक्षक: अनिल कुमार शर्मा कांस्टेबल: विशाल त्रिपाठी पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान निरंतर जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भ्रामक होने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच नव ज्योति इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन