खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर क्षेत्र स्थित नव ज्योति इंटर कॉलेज, सुरेंद्रनगर हजपुरा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल, दोनों कक्षाओं में छात्रों का परिणाम सराहनीय रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में अखिलेश कुमार ने 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सुधारानी ने 87 प्रतिशत तथा अमन कुमार ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाई स्कूल (कक्षा 10) के परिणाम भी बेहद उत्साहजनक रहे। मीनाक्षी ने 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति ने 86 प्रतिशत और पूजा ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक हृदय मणि मिश्र एवं प्रधानाचार्य रीना मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अपराध पर सख्ती: मालीपुर पुलिस ने अभियुक्त को घर के बाहर से किया गिरफ्तार 24 वर्षीय युवक की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पिता पर गंभीर आरोप