खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना अहिरौली क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मांस काटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि काटा जा रहा मांस मोर पक्षी का है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को प्रथम दृष्टया भ्रामक बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पठानी का पुरवा, ग्राम अतवई से संबंधित बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ में यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो में दिख रहा मांस मोर का ही है या किसी अन्य जानवर अथवा पक्षी का। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वीडियो भ्रामक प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि बिना सत्यापन के वायरल हो रही सूचनाओं पर विश्वास न करें। खबर की तहतक सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी तेजी से फैलती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे मामलों में पुलिस की सतर्कता और तथ्यात्मक जांच बेहद जरूरी होती है, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टाण्डा पुलिस की कार्रवाई अपराध पर सख्ती: मालीपुर पुलिस ने अभियुक्त को घर के बाहर से किया गिरफ्तार