डेस्क रिपोर्ट | खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के कोतवाली टाण्डा क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली टाण्डा पर दर्ज मु0अ0सं0 98/26 में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त विनय (27 वर्ष) निवासी ग्राम ककराही, थाना अलीगंज को 23 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 7:35 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उक्त मामले के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस टीम इस कार्रवाई में उ0नि0 शिवम मिश्रा, म0उ0नि0 वंदना मौर्य एवं का0 उमाकान्त यादव की टीम शामिल रही। खबर की तह तक पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई यह दर्शाती है कि ऐसे अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया जा रहा है। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बीटेक पास युवक बना वाहन चोर, 13 बाइक के साथ रायपुर में गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भ्रामक होने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच