खबर की तहतक ✍️ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार युवक बीटेक पास बताया जा रहा है, जो पढ़ाई के बावजूद अपराध की राह पर चल पड़ा। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खरोरा निवासी राहुल वर्मा, जो पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, इन दिनों अलग-अलग दोपहिया वाहनों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 13 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 13 बाइक बरामद कर ली हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से 11 वाहनों की चोरी के मामले थाना सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेंद्र नगर, मौदहापारा और पुरानी बस्ती क्षेत्रों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर की तह तक यह मामला इस बात को दर्शाता है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद यदि व्यक्ति गलत संगति या लालच में पड़ जाए तो अपराध की ओर बढ़ सकता है। वहीं, पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के चलते ऐसे अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार—6 मोबाइल व बाइक बरामद पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टाण्डा पुलिस की कार्रवाई