खबर की तहतक ✍️| विशेष रिपोर्ट अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना बसखारी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹1.22 लाख बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी की टीम ने 22-23 अप्रैल की रात गश्त के दौरान मटिया मोड़ क्षेत्र से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। ऐसे हुआ खुलासा गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन थाना इब्राहिमपुर, टाण्डा और सम्मनपुर क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी चोरी और लूट जैसी वारदातों के अभ्यस्त अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गेश कन्नौजिया (निवासी जीमापुर, इब्राहिमपुर) सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुनील (निवासी त्रिलोकपुर, अलीगंज) केशवराम (निवासी चकमकदूमपुर, टाण्डा) दर्ज हुआ मुकदमा इस मामले में थाना बसखारी में मु0अ0सं0 96/2026 के तहत धारा 3(5) एवं 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम की भूमिका थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश यादव सहित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इस गिरोह को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खबर की तह तक यह कार्रवाई न सिर्फ क्षेत्र में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस अब संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। लगातार चल रहे अभियानों से उम्मीद है कि ऐसे गिरोहों पर और प्रभावी अंकुश लगेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकर नगर में बिजली विभाग पर गंभीर आरोप: बिना कनेक्शन थमा दी ₹1.67 लाख की आरसी बीटेक पास युवक बना वाहन चोर, 13 बाइक के साथ रायपुर में गिरफ्तार