वेब पोर्टल: खबर की तहतक ✍️ अंबेडकर नगर। जनपद की जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत रुकुनपुर कासिमपुर निवासी राम नरायन पुत्र स्वर्गीय पोकई ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई विद्युत कनेक्शन नहीं लिया, इसके बावजूद उप विद्युत केंद्र कर्बला, अंबेडकर नगर द्वारा उनके नाम ₹1 लाख 67 हजार की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। पीड़ित राम नरायन का कहना है कि इस प्रकरण को लेकर वह लगातार विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायत का कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें अनावश्यक रूप से शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए फर्जी तरीके से जारी की गई आरसी को तत्काल निरस्त करने तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे सवाल इस प्रकरण ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। बिना कनेक्शन के इतनी बड़ी धनराशि की आरसी जारी होना विभागीय रिकॉर्ड, सत्यापन प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल उठाता है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी शीघ्रता से संज्ञान लेकर जांच कराता है और पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु क्या कदम उठाए जाते हैं। (नोट: यह समाचार पीड़ित के आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।) Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक से पूछताछ के बाद आयकर विभाग को सौंपा गया मामला अम्बेडकरनगर में मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार—6 मोबाइल व बाइक बरामद