खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 19 अप्रैल 2026 जनपद अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसखारी रोड स्थित निबिहवा पोखरा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाग में रखी पाइप में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस तथा डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना दिए जाने के बाद कुछ समय तक फायर ब्रिगेड के मौके पर न पहुंचने की बात सामने आई, जिससे आग और फैलने की आशंका बढ़ गई। हालांकि, बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। (नोट: यह समाचार स्थानीय स्रोतों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के अनुसार तथ्यों में परिवर्तन संभव है।) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बसखारी पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार झारखंडी बाबा धाम में पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन, एक करोड़ की परियोजना का शुभारंभ