खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 19 अप्रैल 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्रीमती प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना बसखारी पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुशील पुत्र राम केवल (निवासी ग्राम वाजिदपुर भिटनू) एवं रामकिशुन पुत्र बखेडू (निवासी ग्राम फैजुल्लापुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए थे, जिनके अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामलों का विवरण: सुशील पुत्र राम केवल के विरुद्ध मु0अ0सं0 205/19, धारा 323/504/506 भादवि दर्ज है। रामकिशुन पुत्र बखेडू के विरुद्ध मु0अ0सं0 300/99, धारा 325/504/506 भादवि का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र चौधरी एवं कांस्टेबल शिवू यादव की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। (नोट: खबर उपलब्ध आधिकारिक पुलिस सूचना पर आधारित है। आरोपितों के विरुद्ध आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं।) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर: चोरी का आरोपी पकड़ा गया, सामान बरामद—कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल अकबरपुर में बाग में रखी पाइप में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू