खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर झारखंडी बाबा धाम में पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन, एक करोड़ की परियोजना का शुभारंभ तहसील क्षेत्र के ग्राम आशानंदपुर बरोली स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र झारखंडी बाबा धाम में पर्यटन विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर एक महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया गया। शासन द्वारा इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय तथा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन संपन्न कर परियोजना की औपचारिक शुरुआत की गई। परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बहुउद्देशीय यात्री हाल, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा शौचालय ब्लॉक सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर भी विकास को गति मिलेगी। भूमि पूजन के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता में एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएंगे। इस अवसर पर रेजिडेंशियल इंजीनियर भानु प्रताप, जनप्रतिनिधि सुरेश गुप्ता, संजय सिंह, अमरनाथ सिंह, अशोक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अकबरपुर में बाग में रखी पाइप में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू जुड़वा बेटियों की हत्या का मामला: पिता गिरफ्तार, जांच जारी