खबर की तहतक ✍️ लखनऊ/उत्तर प्रदेश | 17 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में एक बड़ी देश विरोधी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यूपी पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसके तार पाकिस्तान, सऊदी अरब और साउथ अफ्रीका तक जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस नेटवर्क के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए युवाओं को जोड़ रहे थे। उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से AK-47 और ग्रेनेड जैसे घातक हथियार दिखाकर उकसाया जाता था और आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। ऐसे करते थे ब्रेनवॉश आरोपी युवाओं को ऑनलाइन जोड़कर उनका मानसिक रूप से कट्टरपंथीकरण करते थे। उन्हें हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाती थी और देश में हिंसा फैलाने के लिए तैयार किया जाता था। भीड़भाड़ वाले इलाके थे निशाने पर जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क रेलवे सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने और बड़े पैमाने पर नरसंहार की साजिश रच रहा था। कई आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच एजेंसियां अलर्ट एटीएस, एसटीएफ और यूपी पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ( फिलहाल इस खबर की पुष्टि पूर्ण रूप से खबर की तहतक वेब पोर्टल नही करता है ) Post navigation पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण मिशन शक्ति फेस-5 के तहत अम्बेडकरनगर में चला व्यापक जनजागरूकता अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक