खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 17 अप्रैल 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पहुंचकर परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण किया। सलामी के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जवानों की शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दौड़ कराई तथा टोलीवार परेड ड्रिल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अनुशासन एवं दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की गई। संबंधित कर्मियों को वाहनों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही प्रशिक्षणरत आरक्षी रंगरूटों के प्रशिक्षण स्तर का आकलन करते हुए उन्हें अनुशासन और कार्यकुशलता के प्रति प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन परिसर स्थित जिम, भोजनालय, चिल्ड्रेन पार्क, लाइब्रेरी एवं निर्माणाधीन भवनों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान स्वच्छता, रखरखाव, सुविधाओं की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, टाण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को उकसाने की साजिश नाकाम, यूपी में बड़ा टेरर नेटवर्क बेनकाब