खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 17 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के तहत थाना बेवाना, इब्राहिमपुर, हंसवर, जहांगीरगंज, मालीपुर, बसखारी एवं कटका क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा बाजार, विद्यालय, ग्राम चौपाल एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930, 1076, 102, 108 एवं यूपी-112 के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। थाना हंसवर क्षेत्र के ग्राम सेमरा नसीरपुर में चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। वहीं थाना मालीपुर क्षेत्र में मदरसा एवं रेलवे स्टेशन परिसर में बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बसखारी व कटका क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है। 👉 अम्बेडकरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को उकसाने की साजिश नाकाम, यूपी में बड़ा टेरर नेटवर्क बेनकाब सीलबंद सूटकेस में नकली नोट देकर 45 लाख का सोना ले उड़े ठग, वाराणसी में हाईटेक ठगी से सनसनी