खबर की तहतक ✍️ (वेब पोर्टल) जलालपुर, अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में क्षेत्र के यादव चौराहा, वाजिदपुर, हाजीपुर, महमदपुर, भड़भडपुर और जमोली सहित विभिन्न स्थानों पर संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्र व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, मंडल अध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र सहित अन्य नेताओं ने प्रमुख रूप से भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब के “पंच तीर्थ” का निर्माण कर उनके योगदान को सम्मानित किया है और उनके जन्मदिवस पर इन स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लंदन में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर देश का गौरव बढ़ाया गया है और उनके विचारों को वैश्विक पहचान दिलाई गई है। कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा, केशव श्रीवास्तव, मानिक चंद सोनी, महेंद्र प्रताप चौहान, आनंद मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्त, विकास निषाद, शीतल सोनी, सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्य, राम वृक्ष भार्गव, शिवम आर्या, विकास सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, लालचंद, बृजेश कुमार, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, दिलीप यादव, दुर्गेश अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, महेश जायसवाल, प्रह्लाद शर्मा सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में जयंती समारोह के दौरान सामाजिक समरसता, एकता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बस्ती में लापरवाही की इंतहा: जबरन डिलीवरी में नवजात का सिर धड़ से अलग, मां की हालत अब खतरे से बाहर चेयरमैन की गाड़ी पर फायरिंग की सूचना निकली फर्जी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा