खबर की तहतक ✍️ (वेब पोर्टल) मालीपुर अंबेडकरनगर। जनपद के जलालपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा (28) पत्नी राहुल कुमार राजभर, निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मालीपुर, अपने परिजनों के साथ जलालपुर बाजार खरीदारी के लिए ई-रिक्शा से जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा जलालपुर-सुरूहुरपुर मार्ग पर करमिशिरपुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूजा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर, जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मालीपुर स्वतंत्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, जलालपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और न ही अज्ञात बोलेरो वाहन का पता चल सका है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रोहनिया में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 135वीं जयंती, जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि बस्ती में लापरवाही की इंतहा: जबरन डिलीवरी में नवजात का सिर धड़ से अलग, मां की हालत अब खतरे से बाहर