वेब पोर्टल खबर की तहतक ✍️ वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अमरा खैरा में आज 14 अप्रैल 2026 को सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बनाया और वंचित, शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज में समानता, न्याय और मानव गरिमा को स्थापित करने के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेश प्रजापति, पार्षद कमलेश पाल, सोनू, रवि सहित अन्य गणमान्य लोग व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी दिया गया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं: 25 लाख होमगार्ड व 83 हजार असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम अज्ञात बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक व आक्रोश