खबर की तहतक ✍️ न्यूज़ पोर्टल अम्बेडकरनगर ‼️ विदाई समारोह ‼️ जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के स्थानांतरण पर एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक, देवरिया के पद पर हुआ है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्री शंकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई तथा अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी कार्यशैली, अनुशासन और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता से पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया। अपने संबोधन में श्री अभिजीत आर शंकर ने अम्बेडकरनगर में मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और उन्होंने टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए जो अनुभव प्राप्त किया, वह आगे भी उनके लिए उपयोगी रहेगा। समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, 22-23 अप्रैल को एयरफोर्स का अभ्यास; ट्रैफिक डायवर्जन लागू अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मारी बाजी