खबर की तहतक ✍️| पूर्वांचल अपडेट जयसिंहपुर/सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित अरवलकीरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजने वाली है। आगामी 22 या 23 अप्रैल को यहां वायुसेना द्वारा विशेष अभ्यास (एयर शो/ड्रिल) आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन और एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वायुसेना मध्य कमान की ओर से जारी पत्र के बाद हवाई पट्टी को सुरक्षा घेरे में लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिहर्सल से करीब एक सप्ताह पहले ही एयरफोर्स के जवान यहां तैनात रहेंगे। साथ ही हवाई पट्टी के आसपास के सर्विस मार्गों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पहले भी दिखा चुके हैं ताकत इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण वर्ष 2019 में नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। उस दौरान भी वायुसेना के सुखोई, मिराज, जगुआर, हरक्यूलिस और राफेल जैसे आधुनिक विमानों ने यहां शानदार करतब दिखाए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में भी यहां सफल अभ्यास आयोजित हुआ था। ट्रैफिक डायवर्जन लागू अभ्यास को देखते हुए लखनऊ से गाजीपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है— वाहन गुप्तारगंज (किमी 124) से एक्सप्रेसवे से उतरेंगे फिर अयोध्या-प्रयागराज मार्ग से होते हुए कूरेभार पहुंचेंगे वहां से हलियापुर-बेलवाई मार्ग के जरिए फुलौना पहुंचेंगे इसके बाद पुनः किमी 129.8 से एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे वहीं, गाजीपुर से लखनऊ आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है, जो फुलौना-बेलवाई-हलियापुर होते हुए गुप्तारगंज से एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। 21 अप्रैल तक तैयार होगी हवाई पट्टी यूपीडा के एमडी इमरान खान के अनुसार, 21 अप्रैल तक हवाई पट्टी का रंगरोगन और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एयरफोर्स अभ्यास की अंतिम तैयारियां शुरू होंगी। प्रशासन सतर्क, सहयोग को तैयार उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई औपचारिक लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन वायुसेना और यूपीडा के अधिकारियों द्वारा मांगे जाने वाले हर सहयोग के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। तहतक न्यूज़ आपको इस हाई-प्रोफाइल एयरफोर्स अभ्यास से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, प्राची सिंह बनीं नई एसपी अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को भावभीनी विदाई, देवरिया में संभालेंगे नई जिम्मेदारी