खबर की तहतक ✍️ न्यूज़ पोर्टल जलालपुर, अम्बेडकरनगर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में अभिनव क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के चौथे दिन फाइनल मुकाबलों में खेल भावना, उत्साह और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे, भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपियन गुरजीत कौर एवं रेलवे कोच नीलम कुशवाहा सहित क्लब अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, संयोजक देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सुमित्रा त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में अयोध्या हॉस्टल और अभिनव क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें अभिनव क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एन.ई.आर. (NER) और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अयोध्या हॉस्टल ने एन.ई.आर. को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद खेले गए फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस और अभिनव क्लब के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिनव क्लब को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, विहिप जिलाध्यक्ष ह्रदयमणि मिश्र सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजसेवियों को अभिनव क्लब की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मैच की कमेंट्री कुलवीर सिंह ने की, जबकि संचालन आशुतोष सिंह और पंकज वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव शनि पांडे, मनीष द्विवेदी, खुर्शीद अहमद, आशा (आगरा), मेराज (गोरखपुर), परवेज अख्तर (देवरिया) और चांदनी सोनकर (आजमगढ़) सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में क्लब अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि विजेता टीम उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये, उपविजेता अभिनव क्लब को 31,000 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रही अयोध्या हॉस्टल को 21,000 रुपये का पुरस्कार बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह के सौजन्य से प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता की सराहना की। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को भावभीनी विदाई, देवरिया में संभालेंगे नई जिम्मेदारी अम्बेडकरनगर में नवागत एसपी प्राची सिंह की पहली प्रेस वार्ता, अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय पर दिया जोर