खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में 07 अप्रैल 2026 को थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त शनि गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता, निवासी मोहल्ला जाफराबाद, थाना जलालपुर को प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के पास से रात करीब 08:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। बरामदगी एक अदद पीली धातु की कान की बाली आपराधिक इतिहास अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं— मु0अ0सं0 112/26 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस मु0अ0सं0 12/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट गिरफ्तारी टीम SHO अजय प्रताप यादव उपनिरीक्षक ममता यादव हेड कांस्टेबल विवेक यादव कांस्टेबल विधान सिंह पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 9 साल बेमिसाल” अभियान के तहत भाजपा का पत्रक वितरण, जनता को गिनाई सरकार की उपलब्धियां 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, गांव में मातम—पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज