खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “9 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत जलालपुर नगर में व्यापक स्तर पर पत्रक वितरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिए आमजन को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में चलाए गए इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पत्रक वितरित किए और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास की जो नई ऊंचाइयां छुई हैं, वह ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने विकास की व्यापक अवधारणा पर जोर देते हुए कहा, “विकास सिर्फ सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों तक राशन पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। योगी सरकार ने राशन कार्ड योजना के माध्यम से करोड़ों जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया है।” वहीं जलालपुर मध्य क्षेत्र में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भी पत्रक वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की नीति आज जमीनी स्तर पर साकार होती दिखाई दे रही है और इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, डेविड गोरे, सभासद शीतल सोनी, आशाराम मौर्य, विकास सोनकर, संदीप मिश्र गुड्डन, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, देवनारायण उपाध्याय, महेश जायसवाल, दुर्गेश अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, अविनाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और आगामी समय में भी इसी प्रकार जनसंपर्क अभियान जारी रखने की बात कही। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भव्य रैली के साथ अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिया सशक्तिकरण का संदेश जलालपुर पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त शनि गुप्ता गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद