खबर की तहतक ✍️ | वेब पोर्टल जलालपुर (अंबेडकरनगर): तहसील क्षेत्र के अहियापुर वर्मा टोला नगपुर गांव में एक 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान शिवांगी वर्मा (18 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय बृजेश वर्मा के रूप में हुई है। वह कक्षा 11 की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ रहती थी। पिता के निधन के बाद उसकी परवरिश उसकी मां कर रही थी। परिवार में वह दो बहनों और एक भाई में एक बहन से छोटी थी। खेत से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन शिवांगी सुबह गेहूं काटने के लिए खेत गई थी और दोपहर में घर लौटी। करीब 1 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर रेफर कर दिया। हालांकि, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कई सवाल खड़े कर रही घटना फिलहाल, यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है—आखिर अचानक तबीयत बिगड़ने के पीछे क्या कारण था? क्या यह आत्महत्या है या कोई अन्य वजह? इन सभी सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। 👉 खबर की तहतक सच के साथ, हर पल आपके साथ Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त शनि गुप्ता गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद चंद सेकंड का गुस्सा बना मौत की वजह—वीडियो गेम के विवाद में 16 वर्षीय किशोर की हत्या