खबर की तहतक ✍️| वेब पोर्टल विशेष अम्बेडकरनगर, 08 अप्रैल 2026। जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टांडा की मिशन शक्ति पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। टीम ने पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के आदेश और प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली टांडा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 87/26, धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुनील प्रजापति (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र रामजनम प्रजापति, निवासी ग्राम इस्माइलपुर बेलदहा को 08 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 08:45 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक राहुल यादव महिला उपनिरीक्षक वन्दना मौर्या कांस्टेबल पिन्टू कुमार महिला कांस्टेबल आरती पाण्डेय महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। — खबर की तहतक — Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ऑपरेशन क्लीन’ के तहत टांडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 मुकदमों के माल का विधिवत निस्तारण भव्य रैली के साथ अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिया सशक्तिकरण का संदेश