खबर की तहतक ✍️| वेब पोर्टल विशेष अम्बेडकरनगर, 08 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण और साक्ष्यों के सुव्यवस्थित निस्तारण की दिशा में थाना कोतवाली टांडा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न निर्णीत मुकदमों से संबंधित माल को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार की उपस्थिति में थाना परिसर में कुल 41 अभियोगों से संबंधित माल का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए माल का विवरण: 17 अदद तमंचा व 41 अदद कारतूस 18 अदद अवैध चाकू 6 अदद अन्य सामग्री इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक टांडा दीपक कुमार रघुवंशी, हेड मोहर्रिर संदीप कुमार, कांस्टेबल आशीष सिंह तथा हेड आर्मोरर धर्मेन्द्र कुमार सरोज की टीम द्वारा संपन्न कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन क्लीन’ का उद्देश्य लंबित एवं निर्णीत मामलों के माल का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे न केवल रिकॉर्ड व्यवस्थित रहता है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलती है। जनपद पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। — खबर की तहतक — Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 19.115 किग्रा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण, कीमत करीब 14.50 लाख रुपये मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार