खबर की तहतक ✍️ दिनांक: 08 अप्रैल 2026 अम्बेडकरनगर। जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा विभिन्न थानों पर पंजीकृत मामलों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विधि सम्मत निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के 18 थानों में पंजीकृत कुल 18 अभियोगों से संबंधित लगभग 19.115 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा, हीरोइन, स्मैक) का विनष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 14.50 लाख रुपये आंकी गई है। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा यह निस्तारण मानक प्रक्रिया के तहत थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर के इन्सिनेटर के माध्यम से किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त रुख को दर्शाती है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सरकारी कार्य में बाधा या पुलिस की मनमानी? लाइनमैन के साथ अभद्रता व जबरन वसूली के आरोप, एक ही पिकअप का दो बार चालान — वीडियो वायरल ऑपरेशन क्लीन’ के तहत टांडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 मुकदमों के माल का विधिवत निस्तारण