📰 खबर की तहतक | वेब पोर्टल विशेष रिपोर्ट अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें व 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। खबर की तहतक वेब पोर्टल को प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव एवं पुलिस टीम ने दिनांक 23 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 23:45 बजे नहर पुलिया मखदूम सराय क्षेत्र से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविन्द वर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण वर्मा, निवासी पिपरी मोहम्मदी थाना कोतवाली टाण्डा तथा देव कुमार उर्फ देवा पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी तेनुआ पियारेपुर थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। जबकि तीसरा अभियुक्त अंशुल गुप्ता उर्फ अंशु निवासी मखदूम सराय थाना अलीगंज मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत एक से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इनके कब्जे से बरामद की गई मोटरसाइकिलें जनपद अम्बेडकरनगर के अलावा अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाई गईं, जिनमें अकबरपुर कोतवाली सहित विभिन्न थानों के मुकदमे शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्तगण केवल वाहन चोरी ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी तथा देशी शराब ठेके में चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त रहे हैं। इन घटनाओं के संबंध में सुल्तानपुर व इब्राहिमपुर थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। खबर की तहतक वेब पोर्टल के अनुसार, बरामद सभी मोटरसाइकिलों को विधिक प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उसे भी कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। 👉 खबर की तहतक जनता की आवाज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें Follow us YouTube channel khabarkitahtak 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्नेहा हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़, आरोपी की आत्महत्या से बढ़ा रहस्य भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ईओ द्वारा वार्ता बीच में छोड़े जाने से भाजपा नेताओं में आक्रोश