जलालपुर में राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 9 अप्रैल से, ओलंपियन खिलाड़ियों का होगा जलवा

खबर की तहतक ✍️

जलालपुर, अम्बेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ओलंपियन सहित राष्ट्रीय स्तर की कई महिला खिलाड़ी भाग लेंगी, जिससे स्थानीय खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राम प्रकाश सिंह, अर्चना मिश्रा तथा डॉ. मधुलिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को और भव्य बनाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय मैदान, चिकित्सा सुविधा, आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महाकुंभ को सफल बनाएं।

इस आयोजन में अभिनव क्लब के पदाधिकारियों सहित खेल प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी। समिति के अनुसार प्रतियोगिता को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को यादगार बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Follow us on YouTube channel 👉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button