खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देशानुसार 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस अभियान को पूरी गंभीरता एवं तीव्रता के साथ संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभियान के रूप में तहसील एवं विकास खंड स्तर पर राजस्व, कृषि, जन सुविधा केंद्र एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वय से किया जा रहा है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लगभग 3 लाख 42 हजार कृषकों के सापेक्ष करीब 3 लाख 15 हजार लाभार्थियों की रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। प्रतिदिन औसतन लगभग 2000 कृषकों का पंजीकरण किया जा रहा है, जो प्रदेश में सर्वाधिक प्रगति दर्शाता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में और तेजी लाई जाए तथा तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कृषक बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि जो किसान अभी तक रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर शीघ्र पंजीकरण कराएं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, अनुदान सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा और भविष्य में योजनाओं का लाभ सीधे एवं पारदर्शी तरीके से पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation तकनीक के समावेशी विकास पर बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज में “AI FOR ALL” संगोष्ठी का आयोजन जलालपुर में राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 9 अप्रैल से, ओलंपियन खिलाड़ियों का होगा जलवा