खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर (जलालपुर)। तहसील सभागार में शनिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और औपचारिकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवमनोनीत सभासदों ने जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने आशाराम मौर्या, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार सोनकर, रामवृक्ष भार्गव और गौरव उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी सभासदों ने नगर के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता जताई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि शासन द्वारा चयनित ये प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विकास कार्यों को नई गति देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवमनोनीत सभासद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामप्रकाश यादव, पालिकाध्यक्ष खुर्शीदजहाँ, जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र, डॉ. शिवपुजन वर्मा, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने नवमनोनीत सभासदों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का सफल संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने नवचयनित सभासदों से जनहित सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर मानिक चंद सोनी, सभासद बेचन पांडे, अनुज सोनकर, लालचंद, शीतल सोनी, अजीत निषाद, विक्की गौतम, दिलीप यादव, विनय मिश्र, अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, ओमप्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे सभागार में नवसंकल्प, उत्साह और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का माहौल देखने को मिला। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation टाण्डा पुलिस का सराहनीय अभियान: 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजे राष्ट्रवाद और संगठन सशक्तिकरण के स्वर