खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां सभी अभियुक्त अपने-अपने घरों पर मौजूद मिले। गिरफ्तारी के कारण बताते हुए उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं— 1. शाहरुख पुत्र इनामुल्लाह निवासी छोटी बाजार शेखपुरा 2. अजय मिश्रा पुत्र राजाराम मिश्रा निवासी नारायनपुर 3. रंजीत पासवान पुत्र सुखराम निवासी सगरा ब्राहिमपुर 4. रवि पुत्र रामचेत निवासी सूरापुर 5. रिषीमुनी पुत्र रामसुरेश निवासी परसावा कला पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, चोरी और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक शिवबक्श सिंह, राम प्रकाश सिंह, शिवम मिश्रा, अर्जुन, अजीत कुमार चौधरी, अशोक कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, राजेश मौर्य, ज्ञानेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल सूरज गौड़, कृष्णानंद सिंह, तेज बहादुर एवं महिला कांस्टेबल कंचन यादव। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शिक्षा क्षेत्र जलालपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकली जागरूकता रैली, वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र हुए सम्मानित जलालपुर में मनोनीत सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण, जनहित व विकास के संकल्प के साथ नई शुरुआत