खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर (जलालपुर)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजूपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं वार्षिकोत्सव के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गांव के विभिन्न पुरवों में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील की। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम सभा के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा से जुड़े प्रेरक नारे लगाए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना। विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा ड्रेस, निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन जैसी योजनाओं के माध्यम से हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डिक्शनरी एवं प्लेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं संजना पुत्री शिव कुमार को साइकिल प्रदान कर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद हसनैन, असद हबीब, विनोद पटेल, शत्रुघ्न, नसतईन, फातिमा, रिंका देवी, फुजेल, अरशद, शिक्षामित्र सुमन लता, कुसुम लता, रामवती देवी, सुमन यादव एवं एजुकेटर एकता वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जिले में दुर्लभ ग्रंथों व पांडुलिपियों का होगा बड़ा सर्वे, डीएम ने दिए निर्देश टाण्डा पुलिस का सराहनीय अभियान: 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए