खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ जलालपुर नगर मंडल के तत्वावधान में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में भाजपा नेताओं ने संगठन की मजबूती, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा “राष्ट्र प्रथम” और “अंत्योदय” पर आधारित है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके सिद्धांतों में निहित है और इसी मार्ग पर चलते हुए भाजपा निरंतर आगे बढ़ेगी। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे— प्रथम सत्र में राम प्रकाश यादव, द्वितीय सत्र में रमापति मौर्या, चतुर्थ सत्र में मिथिलेश त्रिपाठी, तथा पंचम सत्र में चन्द्रिका प्रसाद ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ता भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग प्रमुख विकाश कुमार निषाद द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति का भाव जागृत हो उठा। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र और शिवराम मिश्र ने की, जबकि संचालन सुरेश गुप्ता एवं कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिवपुजन वर्मा, मीसम रज़ा, शाश्वत मिश्र, मानिकचंद सोनी, विनय मिश्र, महेंद्र प्रताप चौहान, नृपेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह कार्यकर्ताओं द्वारा योगाभ्यास भी किया गया, जिससे अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में मनोनीत सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण, जनहित व विकास के संकल्प के साथ नई शुरुआत देसी लुक में नजर आईं अनाया बांगड़, सर्जरी के बाद बोलीं – “सुकून मिला”