खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 30 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने POCSO एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त सलमान उर्फ गूंगे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में चल रही सख्त कार्रवाई के क्रम में जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जमालपुर चौराहा से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जलालपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-401/25 (धारा-137(2)/87/64(2) BNS व 5/6 POCSO एक्ट) में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। आरोपी का विवरण नाम: सलमान उर्फ गूंगे पिता का नाम: ढोढई उर्फ निसार अहमद उम्र: 22 वर्ष निवासी: भुलापुर नगपुर, थाना कोतवाली जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर आपराधिक इतिहास मुकदमा संख्या-401/25 (BNS व POCSO एक्ट) मुकदमा संख्या-118/2025 (धारा 137(2), 64(1) BNS व 3/4 POCSO एक्ट) पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम SHO अजय प्रताप यादव उपनिरीक्षक राजीव सागर आरक्षी अमित कुमार यादव अम्बेडकरनगर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, न्यायिक प्रक्रिया के बाद ग्राम अरई की जमीन हुई मुक्त बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज में त्रि-दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का गरिमामय समापन