खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टांडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 78/2026, धारा 87 व 137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के आदेश के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली टांडा पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7:45 बजे ग्राम धौरहरा से अभियुक्त आकाश राजभर (22 वर्ष) पुत्र धर्मेन्द्र राजभर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है। अभियुक्त का विवरण: आकाश राजभर पुत्र धर्मेन्द्र राजभर, निवासी ग्राम धौरहरा, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र 22 वर्ष। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0-78/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना कोतवाली टांडा, अंबेडकरनगर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक शिवम कुमार मिश्रा कांस्टेबल उमाकांत यादव पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कन्नौज में दर्दनाक घटना: टीचर की डांट से आहत छात्रा ने दी जान अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, न्यायिक प्रक्रिया के बाद ग्राम अरई की जमीन हुई मुक्त