खबर की तहतक ✍️ नई दिल्ली | 25 मार्च 2026 राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुए भीषण बस हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। बरेली निवासी 22 वर्षीय महेश की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घर पर उसकी मां बेटे के लौटने का इंतजार करती रही। जानकारी के अनुसार, महेश एक लॉजिस्टिक कर्मचारी था और दिल्ली से अपने घर बरेली लौट रहा था। इसी दौरान देर रात करोल बाग स्थित झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महेश की शादी आगामी 20 अप्रैल 2026 को तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दुर्घटना में एक अन्य मृतक की पहचान 30 वर्षीय शहबाज आलम के रूप में हुई है, जो ईद मनाकर जयपुर से लौट रहा था। उसके घर में भी गर्भवती पत्नी के साथ परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया गया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं महेश के घर में अब शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई अंबेडकरनगर में ईंधन और गैस को लेकर अफवाहों का असर: प्रशासन बोले—‘पर्याप्त स्टॉक’, फिर भी पंपों-एजेंसियों पर भीड़