खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 25 मार्च 2026 जनपद अम्बेडकरनगर के थाना अहिरौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अहिरौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 61/26, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त दीपू पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम सिझौली, थाना कोतवाली अकबरपुर को 24 मार्च 2026 की रात करीब 10:40 बजे मुखबिर की सूचना पर तिवारीपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। क्या है मामला? पीड़िता की मां (वादिनी) द्वारा आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में 24 मार्च 2026 को थाना अहिरौली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक गौरव पटेल, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद (मिशन शक्ति प्रभारी), हेड कांस्टेबल सुधाकर यादव तथा कांस्टेबल दिवांश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है तथा महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा व योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी मां इंतजार करती रही, घर पहुंची बेटे की लाश: करोल बाग हादसे में बरेली के युवक की मौत, अप्रैल में थी शादी