खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर | 25 मार्च 2026 जनपद अम्बेडकर नगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को महिला थाना परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा ने किया, जिसमें उपनिरीक्षक हर्षिका एवं दीपिका मय पुलिस बल उपस्थित रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं को आमंत्रित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना—की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्प डेस्क) एवं 102 (एंबुलेंस सेवा)—के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा, जागरूकता एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। साथ ही यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने में संकोच न करें। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षा, अधिकार और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा, जिससे वे समाज में सशक्त और सुरक्षित जीवन जी सकें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation “सीमेंट की बोरी में मिला नवजात भ्रूण, जलालपुर में सनसनी—इंसानियत पर उठे सवाल” नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई