खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए मोबाइल रिकवरी सेल के माध्यम से गुम हुए 125 मोबाइल फोन बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव के पर्यवेक्षण में गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस टीम) ने यह सफलता प्राप्त की। टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों पर लगातार अथक प्रयास करते हुए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए। पुलिस द्वारा बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस किए जा रहे हैं। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया जारी रही, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। जनहित में पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त हो सके। साथ ही, मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी थाने पर मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र के साथ पहुंचकर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल रिकवरी टीम की सराहनीय भूमिका इस सफलता में मोबाइल रिकवरी सेल टीम के प्रभारी सर्विलांस/स्वाट/एसओजी निरीक्षक संजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी, आरक्षी सौरभ पाण्डेय एवं आरक्षी अंकुर यादव की अहम भूमिका रही। यह उपलब्धि न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती है। Follow us on YouTube chainal 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल बढ़ाने के नाम पर घूसखोरी, अतिक्रमण प्रभारी ₹5000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नवसंवत्सर पर आस्था का दीपोत्सव, तमसा तट जगमगाया; श्रद्धालुओं ने उठाई नदी के पुनर्जीवन की मांग