खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद जलालपुर के अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अतिक्रमण प्रभारी प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर एक लाभार्थी से ₹5000 की घूस की मांग कर रहे थे। पीड़ित लाभार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसेही रमाकांत चौबे ने शिकायतकर्ता से ₹5000 की घूस ली, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी स्तब्ध रह गए। कुछ समय के लिए पूरे कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। एंटी करप्शन टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर जनपद मुख्यालय ले गई। इसके बाद आरोपी को कोतवाली अकबरपुर में प्रस्तुत कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया तथा आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल सरकारी तंत्र में पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम जनता का विश्वास भी मजबूत होगा। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: अंशिका यादव ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान मोबाइल रिकवरी सेल की बड़ी कामयाबी: 125 गुम मोबाइल बरामद, करीब 25 लाख की संपत्ति लौटाई गई