खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी जलालपुर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई। धरने के दौरान किसानों ने मांग की कि अंबरपुर बाजार के पास से एक्सप्रेसवे तक जाने वाले मार्ग को खोला जाए, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भियांव विकासखंड की ग्राम पंचायतों में सचिवों के नियमित रूप से सचिवालय में उपस्थित न रहने का मुद्दा भी किसानों ने उठाया। किसानों का कहना है कि सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों में ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा बड़ेपुर स्थित बाबा औघड़दास पोखरा को अमृत सरोवर बनाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई, लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया। यूनियन ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ग्राम सभा मिर्जापुर खालिसपुर में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर बिना किसी पूर्व सूचना के लगाए गए जुर्माने को भी तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई गई। धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनय वर्मा, मंडल सचिव बृजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मकरध्वज सिंह, रामसूरत विश्वकर्मा, अरविंद भारती, दीपक पाल, विवेक, विजय प्रकाश, संतराम यादव, देवेंद्र, जयप्रकाश, सुनीता देवी, किरण देवी, संगीता देवी, श्याम चंद्र मौर्य और दालसिंगार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation वाजिदपुर पुल के पास से वांछित आरोपी गिरफ्तार, जलालपुर पुलिस की कार्रवाई जलालपुर में मनोनीत सदस्यों का भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में उत्साह