खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वाजिदपुर पक्का पुल के पास से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली जलालपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 69, 89, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार (26 वर्ष) पुत्र जग्गीराम निवासी ग्राम मरथुआ सरैया थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक ममता यादव तथा आरक्षी अमित कुमार यादव शामिल रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation होर्मुज पार कर आया ‘शिवालिक’: 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पहुंचा जहाज, गैस संकट से मिलेगी राहत समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन