खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित पांच मनोनीत सदस्यों की घोषणा के बाद नगर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और नवनियुक्त सदस्यों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र एवं नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में मनोनीत सदस्य आशाराम मौर्या, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार सोनकर, रामवृक्ष भार्गव और गौरव उपाध्याय को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा कार्यालय परिसर जोश और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में मीसम रजा, विकास निषाद, शीतल सोनी, दिलीप यादव एवं शिवनाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सभी मनोनीत सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा, जहां सभी ने मिलकर नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन माफियाओं से मुक्त जमीन पर बनेंगे शिक्षक, वकील व पत्रकार आवास: सीएम योगी