खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना आलापुर क्षेत्र के ग्राम राउतपारा निवासी वनिता पाण्डेय (29) ने 12 मार्च को पारिवारिक विवाद से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता शैलेश प्रताप मिश्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना टांडा की तहरीर पर पुलिस ने पति विवेक उर्फ अंकित पाण्डेय तथा सास गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को सुबह लगभग 11:05 बजे ग्राम राउतपारा मोड़ के पास से आरोपी पति विवेक उर्फ अंकित कुमार पाण्डेय (32) पुत्र श्रवण कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2023 में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सुषमा और कांस्टेबल रंजय यादव शामिल रहे। Post navigation शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार दरोगा बनने का सपना अधूरा: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांवों में पसरा मातम