खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 14 मार्च। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसखारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुनील दत्त व उनकी टीम ने थाना बसखारी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद निषाद (23) पुत्र फूलराज निषाद निवासी ग्राम मरहरा मंझरिया थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे मुखबिर की सूचना पर रामअवध स्मारक पीजी कॉलेज से पहले बेलवरिया मोड़, ग्राम कसदहा थाना बसखारी क्षेत्र से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप पुलिस के मुताबिक वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। शिकायत के आधार पर थाना बसखारी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक – सुनील दत्त कांस्टेबल – जहीर अहमद कांस्टेबल – अजय कुमार वर्मा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार पारिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने खाया जहर, मौत के बाद पति गिरफ्तार