खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 14 मार्च। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हंसवर पुलिस ने हत्या के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा और खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना हंसवर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) से संबंधित नामजद वांछित आरोपी रामपाल पुत्र बनवारी राजभर निवासी पृथ्वीपुर थाना हंसवर को 13 मार्च 2026 की रात करीब 9:50 बजे टाण्डा-हंसवर मार्ग स्थित रामपुर बेनीपुर स्थलवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। शराब के दौरान हुए विवाद में की हत्या पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 मार्च 2026 को वह मृतक बहाऊ पुत्र स्व. विदेशी राजभर के ट्यूबवेल पर शराब और चिकन का सेवन कर रहा था। इसी दौरान बहाऊ वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से जाने को कहा। बताया जा रहा है कि पहले भी पानी लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो चुका था और इसी बात को लेकर आरोपी पहले से ही आक्रोशित था। इसी रंजिश में उसने ट्यूबवेल के पास पड़े लकड़ी के डंडे से बहाऊ के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए तथा गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। शक से बचने के लिए रची चाल हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और खून से सनी टी-शर्ट झाड़ियों में छिपा दी। इतना ही नहीं, खुद पर शक न हो इसलिए वह पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में भी शामिल होता रहा। हालांकि पुलिस की सघन जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा खून से सनी टी-शर्ट आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2019 में थाना सम्मनपुर में उसके खिलाफ धारा 302, 201, 364 और 120B भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष हंसवर – अभिनेष कुमार उपनिरीक्षक – विकास गौतम उपनिरीक्षक – रवि यादव कांस्टेबल – राजा यादव कांस्टेबल – योगेश कुमार कांस्टेबल – कुलदीप सिंह पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कटका पुलिस की कार्रवाई: चोरी व भरण-पोषण मामले में दो वारंटी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार